Chetan Sakariya Wikipedia Biography, History, Net Worth, In Hindi

चेतन सकारिया की जीवनी | Chetan Sakariya Biography, Age, Net Worth, Success Story In Hindi

Chetan sakariya biography in hindi, chetan sakariya success story in hindi
Chetan Sakariya Biography In Hindi

आईपीएल 2021 का सीजन शुरू हो चुका है। उम्मीद है कि हर बार की तरह इस बार भी भारतीय टीम को कुछ नए सितारे मिल सकते हैं। आज हम आपको भारत के एक ऐसे उदीयमान खिलाड़ी के बारे में बताने वाले हैं जो आने वाले समय में निश्चित तौर पर टीम इंडिया का एक अहम हिस्सा होगा।


आईपीएल 2021 के नीलामी के दौरान दुनिया के कई बड़े खिलाड़ियों को रिकॉर्ड पैसों में खरीदा गया तो वहीं इस नीलामी में भारत के कुछ ऐसे उभरते हुए टैलेंट का नाम आया जो आने वाले समय में निश्चित ही भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते दिखेंगे। 


उन सभी खिलाड़ियों में से एक नाम चेतन सकारिया का भी है जिसने टैक्सी चालक के बेटे से करोड़पति बनने तक का सपना देखा।


आईपीएल 2021 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने चेतन सकारिया को 1 करोड़ 20 लाख में अपने टीम में खरीदा। ये नीलामी चेतन सकारिया के लिए सपने सच होने जैसा था क्योंकि ये आईपीएल उनके कैरियर के लिए मिल का पत्थर साबित हो सकता है और उनको आगे बढ़ने का मौका भी दे सकता है। यहीं से शुरू होता है चेतन सकारिया के सफलता की कहानी की।


कहते हैं कि जिसमें असफलताओं को डंटकर सामना करने की हिम्मत है, उसमें मिलने वाली चुनौतियों को स्वीकार करने की ताकत हो, जिसमें अपने कमियों को दूर करने का जज्बा हो, जब तक सफलता हाथ न लगे तब तक नींद न आता हो। ये सभी बात आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स के नए तेज गेंदबाज चेतन सकारिया की जीवनी पर बिल्कुल फिट बैठता है।


तो आइए चेतन सकारिया की जीवनी के माध्यम से हम जानते हैं कि कैसे एक टेम्पो चालक का बेटा आज पूरी दुनिया में अपने प्रतिभा का धूम मचा रहा है?


Table Of Content:

चेतन सकारिया का जीवन परिचय

चेतन सकारिया फैमिली

चेतन सकारिया संघर्षपूर्ण जीवन

चेतन सकारिया का क्रिकेट करियर

चेतन सकारिया लेटेस्ट न्यूज

चेतन सकारिया लव अफेयर

चेतन सकारिया नेट वर्थ


Chetan Sakariya Biography In Hindi | चेतन सकारिया का जीवन परिचय


दोस्तों चेतन सकारिया का जन्म 28 फरवरी 1998 को गुजरात के भावनगर में हुआ था।


पूरा नाम- चेतन सकारिया
निकनेम- चेतन
उम्र- 23 वर्ष(2021 के अनुसार)
पेशा- क्रिकेटर
भूमिका- तेज गेंदबाज
हाइट- 5 फीट 8 इंच
वजन- पता नहीं
आंख का रंग- काला
बाल- काले रंग का
त्वचा- हल्का भूरे रंग का
राष्ट्रीयता- भारतीय
धर्म- हिन्दू
वैवाहिक जीवन- अविवाहित
कोच- राजेन्द्र गोहिल


चेतन सकारिया का फैमिली | Chetan Sakariya Parents


पिता का नाम- कांजी भाई
माता का नाम- वर्षाबेन
भाई- राहुल सकारिया(मृत)
बहन- जिग्नासा


Chetan Sakariya Struggle Life Story In Hindi


आइये दोस्तों चेतन सकारिया के संघर्ष भरी बचपन के बारे में जानते हैं। चेतन के गरीबी का ऐसा हाल की क्रिकेट खेलने के लिए पांव में जुते तक नहीं थे लेकिन ऐसी हालत में क्रिकेट का जुनून ऐसा की इतनी सारी मुश्किलें भी कम लगती थी।


ये भी पढ़ें:-● दुनिया के नम्बर 1 वनडे बल्लेबाज बाबर आजम की जीवनी।

● यॉर्कर किंग टी नटराजन की जीवनी।

वनडे क्रिकेट के नए बादशाह बाबर आजम की जीवनी।


पांव में पहला जूता तब आया जब एक बल्लेबाज ने चेतन से आउट करने का शर्त लगा दिया। फिर क्या था चेतन ने उसको आउट कर दिया और वो बल्लेबाज ने अपना जूता गिफ्ट में उसे दे दिया।


परिवार के इतने माली हालत होते हुए भी चेतन अपना अभ्यास करना एक दिन भी नहीं छोड़ा। आईपीएल 2021 के नीलामी से दो साल पहले पिता ने टेम्पो चलाना छोड़ किसी दूसरे काम की तलाश में लग गए ताकि वो परिवार के जरूरतों को पूरा कर सकें।


चेतन सकारिया को क्रिकेट का ऐसा खुमार रहता था कि घर पर टीवी न होने के बावजूद अपने दोस्त के घर पर जाकर टीवी देखा करते थे और क्रिकेट के बारीकियों को ध्यान लगाकर समझते थे।


परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छा नहीं होने के चलते चेतन को पिछले कुछ समय से काफी मुश्किल परिस्थितियों से गुजरना पड़ा। जनवरी 2021 में चेतन सकारिया के छोटे भाई ने आत्महत्या कर लिया, जिसके बाद परिजनों में शोक का माहौल छा गया।


भाई के आत्महत्या के दौरान चेतन सकारिया शैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में टीम खेल रहे थे लेकिन उनके परिवार वालों ने इस बात की जरा भी भनक चेतन को नहीं लगने दी। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद चेतन सकारिया जब वापस घर लौटे तो अपने भाई के मौत का खबर सुन सन्न रह गए। उनको इस बात का मलाल हमेशा रहता है कि काश! अगर भाई जिंदा होता तो आज सबसे ज्यादा खुश होता।


चेतन सकारिया का क्रिकेट करियर | Chetan Sakariya History In Hindi

Chetan sakariya international cricket career in hindi, chetan sakariya success story in hindi
Chetan Sakariya Cricket Career

आईपीएल ने कई सारे गरीब क्रिकेटरों को सहारा दिया तो कई क्रिकेटर के लिए किस्मत चमकाने के जरिया बन गया। दुनिया के सबसे बड़ी टी-ट्वेंटी लीग में खेलना सारे क्रिकेटरों का सपना होता है और जब ये सपना पूरा होता है तो किसी सपने के सच होने जैसा लगता है।


18 फरवरी 2021 को जब आईपीएल के 14वें सीजन की नीलामी शुरू हुई तो देश-विदेश के कई सारे खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये में खरीदा गया तो कुछ क्रिकेटरों को कम पैसों में खरीदा गया। लेकिन युवा क्रिकेटरों के लिए बस आईपीएल में सेलेक्शन हो जाना किसी चमत्कार से कम नहीं होता है।


कुछ ऐसा चमत्कार गुजरात के इस होनहार खिलाड़ी के साथ भी हुआ जब चेतन सकारिया को आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स ने 1 करोड़ 20 लाख रुपये में अपने टीम में शामिल कर लिया। आज भले ही आईपीएल में अपने प्रदर्शन से धूम मचा रहा है।


चेतन सकारिया ने अपना लिस्ट ए में डेब्यू 2017-18 में सौराष्ट्र के लिए खेलते हुए विजय हजारे ट्रॉफी में किया था। चेतन सकारिया प्रथम श्रेणी में डेब्यू सौराष्ट्र के लिए खेलते हुए 2018-19 में रणजी ट्रॉफी में किया था। जहां उन्होंने अपने ही मैच में जबरदस्त छाप छोड़ते हुए पहली पारी में शानदार 5 विकेट चटकाए थे।


चेतन सकारिया ने टी-ट्वेंटी क्रिकेट करियर की शुरुआत 21 फरवरी 2019 को सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में सौराष्ट्र के लिए खेलते हुए किया था।


चेतन सकारिया ने आईपीएल डेब्यू 12 अप्रैल 2021 को पंजाब किंग्स के खिलाफ करते हुए किया। जहाँ उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन करके सभी का ध्यान खींचने में कामयाब रहे। इस मुकाबले में चेतन सकारिया ने 4 ओवरों में कुल 31 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। जिसमें उन्होंने केएल राहुल, मयंक अग्रवाल जैसे धुरंधर बल्लेबाजों को आउट किया।


लेकिन चेतन यहाँ पर भी कहाँ रुकने वाले थे। उसके बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ भले ही उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन उन्होंने इस मैच में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन महत्व विकेट चटकाए। 


इसमें महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज बल्लेबाज का भी विकेट शामिल है। उसके बाद चेतन सकारिया का कोलकता के खिलाफ पकड़े गए बेहतरीन कैच ने तो उनको एक अच्छे फील्डर के रूप में भी शामिल कर लिया।


Chetan Sakariya Latest News In Hindi


आईपीएल पर कोरोना के साया के बाद चेतन सकारिया के परिवार पर भी कोरोना महामारी का सामना करना पड़ा। आईपीएल खत्म होने के तुरंत बाद सारे खिलाड़ी अपने-अपने घर को लौटे तो चेतन घर जाने के बजाय अस्पताल में भर्ती अपने पिता के स्थिति का जायजा लेने पहुंच गए।

एक बार अपने भाई को खोने के बाद चेतन अपने पिता को खोने के लिए तैयार नहीं थे। इसलिए उन्होंने अपने पिता को बचाने के लिए आईपीएल के दौरान अपने कमाए हुए पूरे पैसे खर्च कर देने की बात कह चुके थे।

लेकिन कोविड-19 के प्रकोप को उनके पिता कांजीभाई सकारिया झेल न सकें और इस दुनिया को अलविदा कह गए। इस तरह चेतन के जीवन में एक पल खुशी मिलता है तो वहीं दूसरी तरफ दुःखों का पहाड़ उनके सामने तैयार रहता है।

बस हम सभी को दुआ करना चाहिए कि चेतन को और मुसीबतों का सामना न करना पड़े ताकि वो अपने गेम पर अच्छे तरीके से फोकस कर पाए।

हाल ही चेतन को श्रीलंका के खिलाफ 18 जुलाई से शुरू होने वाली सीमित ओवरों में पहली भारतीय टीम में जगह दिया गया है। भारतीय टीम में चुने जाने का खबर मिलते ही जैसे चेतन का सपना पूरा हो गया हो। लेकिन टीम में चुने जाने के बाद दिए गए इंटरव्यू में चेतन ने भावुक करने वाला बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि काश! आज पिताजी जिंदा होते तो कितना खुश होते। उनका अंतराष्ट्रीय टीम में खेलते हुए देखने का उनका सपना पूरा हो जाता।

इन सब के बीच अब गए देखना सबसे दिलचस्प होगा कि चेतन सकारिया आईपीएल के जैसा ही अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना कितना जलवा बिखेर पाते हैं।


Chetan Sakriya Love Affairs


अभी हाल ही में बॉलीवुड की नई अभिनेत्री अनन्या पांडेय के साथ लव अफेयर में चेतन सकारिया का नाम जोड़ा जा रहा है। ये बात कितना सच है आने वाले समय में पता चल ही जायेगा। लेकिन इनके प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि इनका नाम किसी अभिनेत्री के साथ जुड़ता है तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होनी चाहिए।


चेतन सकारिया का नेट वर्थ | Chetan Sakariya Net Worth


आइये दोस्तों गरीबी को पीछे छोड़ चुके चेतन सकारिया के नेट वर्थ के बारे में जानते हैं। 2021 के अनुसार चेतन का नेट वर्थ 1 करोड़ रुपये है जो हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में अपने प्रतिभा के दम पर इसको और आगे बढ़ाएंगे।


अपनी मेहनत से चेतन ने ये साबित कर दिया कि अगर लक्ष्य को पाने का जुनून हो तो दुनिया की कोई भी मुश्किल रोक नहीं सकती। लगातार मेहनत के दम पर वे अपने साथी खिलाड़ियों से आगे निकलते गए और आज एक जाना पहचाना स्टार बन गए हैं। बचपन से ही सपनों को हासिल करने का जज्बा ऐसा ही उसको हासिल करके ही दम लिया।


दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको chetan sakariya biography in hindi काफी प्रेरणा देगा और आप भी अपने मुश्किलों को पीछे छोड़ सपनों को पाने के पीछे लग जाएंगे। अगर आपको चेतन सकारिया की जीवनी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें।


ये भी पढ़ें:-

● तूफानी हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की जीवनी।

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की जीवनी।

किंग कोहली की बादशाहत खत्म करने वाले बाबर आजम की जीवनी।


Previous Post Next Post