संजीव गोयनका कौन है | Sanjiv Goenka Biography, Wikipedia, IPL Team

Sanjiv Goenka Biography, Wikipedia, Family, Net Worth, IPL Team, Story In Hindi (संजीव गोयनका की जीवनी, इतिहास, फैमिली, विकिपीडिया, नेट वर्थ, आईपीएल टीम)


दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आईपीएल के अगले सीजन में 8 नहीं बल्कि 10 टीमें खेलती हुई नजर आने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक ये दो टीमें RPSG ग्रुप ने 7090 करोड़ सबसे बड़ी बोली लगाकर लखनऊ टीम का मालिकाना हक हासिल कर लिया है तो वही CVC Capital ने 5600 करोड़ की दूसरी सबसे बड़ी बोली लगाकर अहमदाबाद के मालिकाना हक हासिल कर लिया है।


आईपीएल के इस महा नीलामी के बाद जो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा वो है RPSG ग्रुप के चैयरमैन और लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनकाके बारे में। आखिर हो भी क्यों न क्योंकि इन्होंने तमाम दिग्गजों के बोली को पछाड़ते हुए 7090 करोड़ की सबसे बड़ी बोली लगाई।


लेकिन आखिर सबलोग जानना चाहते हैं कि आखिर इतनी बड़ी बोली लगाने वाले संजीव गोयनका कौन है? तो अगर आप भी संजीव गोयनका की जीवनी के बारे में पूरी विस्तार से जानना चाहते हैं तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढियेगा।


    संजीव गोयनका कौन है (Who Is Sanjiv Goenka In Hindi)


    दोस्तों, संजीव गोयनका एक फ़िल्म निर्माता होने के अलावा Firstsource Solutions Limited के निदेशक मंडल के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा वह RP-Sanjiv Goenka Group के अध्यक्ष भी है।


    वह CESC Limited अध्यक्ष भी हैं और Phillips Carbon Black Limited and Spencer’s Retail Limited जैसी कई कंपनियों के बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं।


    गोयनका वर्तमान में कोलकाता में कनाडा के मानद कौंसल हैं। आपको बता दें कि इन्होंने अप्रैल 2001 में, भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था।


    वह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, (IIT-Khadagpur) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष हैं और वर्तमान में भारतीय प्रबंधन संस्थान, (IIM-Kolkata) के बोर्ड में कार्यरत हैं।


    इन सबके अलावा गोयनका भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के साथ-साथ अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (AIMA) के पूर्व अध्यक्ष और व्यापार और उद्योग पर प्रधान मंत्री परिषद के सदस्य भी थे। वह Woodlands Medical Centre Ltd. Kolkata के निदेशक मंडल के वर्तमान अध्यक्ष भी हैं।


    लेकिन पूरी देश मे इनका नाम चर्चा में तब आया जब इन्होंने आईपीएल 2021 के दो नई टीमों के नीलामी के दौरान 7090 करोड़ की सबसे बड़ी बोली लगाकर लखनऊ फ्रेंचाइजी को अपने साथ कर लिया।


    संजीव गोयनका की कम्पनी RPSG Group की एक झलक


    कम्पनी का पूरा नाम: RP- Sanjiv Goenka Group
    चेयरमैन: संजीव गोयनका
    फाउंडर: संजीव गोयनका
    स्थापना: 13 जुलाई 2021
    हेडक्वॉर्टर: कोलकता, पश्चिम बंगाल
    प्रोडक्ट्स: आईटी सेक्टर, इलेक्ट्रिक समान, रिटेलिंग, मीडिया, स्पोर्ट्स इत्यादि
    कम्पनी का रेवेन्यू: 3.6 बिलियन डॉलर (26900 करोड़)
    कुल एसेट्स: 47405 करोड़
    कुल कर्मचारी: 50 हजार से अधिक
    ऑफिसियल वेबसाइट: www.rpsg.in


    ये भी पढ़ें:-● वर्ल्ड कप लाइव कैसे देखें फ्री में

    किसी को भी एक मिनट में इम्प्रेस कैसे करें?

    जुडो के संस्थापक कानो जिगोरो का जीवन परिचय।

    ● अभिनेता पुनीत राजकुमार का जीवन परिचय।


    Sanjiv Goenka Bio, Wiki, Age, Net Worth, IPL Team, Companies

    Sanjiv Goenka biography in hindi, who is sanjiv goenka, rpsg group
    Sanjiv Goenka Biography

    पूरा नाम: संजीव गोयनका
    जन्म/ Date Of Birth: 29 जनवरी 1961
    जन्मस्थान/ Brthplace: पश्चिम बंगाल
    उम्र/Age: 61 वर्ष
    कंपनी: RPSG Group
    कारोबार: पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज, कार्बन ब्लैक, रिटेल, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और आईटी एंड एजुकेशन में सीईएससी लिमिटेड, फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस लिमिटेड, फिलिप्स कार्बन ब्लैक लिमिटेड और सारेगामा इंडिया लिमिटेड
    आईपीएल टीम: लखनऊ
    धर्म/ Religion: हिन्दू
    राष्ट्रीयता: भारतीय


    संजीव गोयनका का परिवार (Sanjiv Goenka Family)


    पिता का नाम: आर पी गोयनका
    माता का नाम: सुशीला देवी गोयनका
    भाई का नाम: हर्ष गोयनका
    पत्नी का नाम: प्रीति गोयनका
    बच्चे (Children): शास्वत गोयनका, अवर्णा जैन


    संजीव गोयनका की शिक्षा (Sanjiv Goenka Education)


    संत जेवियर कॉलेज कोलकता पश्चिम बंगाल से इन्होंने अपनी शिक्षा प्राप्त की है।


    संजीव गोयनका की कुल सम्पति (Sanjiv Goenka Net Worth)


    इतने बड़े साम्राज्य के मालिक संजीव गोयनका की कूल सम्पति के बारे में बात किया जाए तो इनके पास 4.3 बिलियन डॉलर से भी अधिक सम्पति है। इसके अलावा इनके पास RP-Sanjiv Goenka Group का एक लाख से भी शेयर है।


    संजीव गोयनका के सफलता का मंत्र


    सन 1820 में रामदत्त गोयनका के द्वारा एक फैमिली बिजनेस के रूप में इस कम्पनी की स्थापना के बाद से इस कम्पनी ने लगातार बदलते समय के साथ-साथ अपने बिजनेस में भी बदलाव करते हुए कई सारे विविधता भरे बिजनेस शुरू किए हैं।


    जिसमें बैंकिंग, कपड़ा, चाय और जूट के डोमेन से लेकर आईटी और संचार, मनोरंजन, बिजली, पारेषण, टायर और जीवन विज्ञान इत्यादि शामिल है।


    आज के समय में संजीव गोयनका भारत के एक बहुत बड़े बिजनेसमैन के रूप में जाने जाते हैं। जिनका मानना है कि प्रबंधन में उद्यमशीलता की लकीर लाने के लिए कड़ी मेहनत, स्पष्ट दृष्टि और साहस के सदियों पुराने गुणों का कोई प्रतिस्थापन नहीं है।


    उसके लिए, सफलता का कोई रहस्य नहीं है जो दृढ़ता, तैयारी, कड़ी मेहनत और सीखने से नहीं आता है। हमें कोई भी काम को सफल अथवा असफल बनाने के लिए उसे सबसे पहले शुरू करना जरूरी होता है।


    दोस्तों, हमें उम्मीद है कि आपको आईपीएल के नई टीम के मालिक sanjiv goenka biography in hindi काफी पसंद आई होगी। अगर आपको Sanjiv Goenka Biography पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें धन्यवाद।।

    ये भी पढ़ें:-

    आईआईटी टॉपर मृदुल अग्रवाल का जीवन परिचय।

    पटना वाले खान सर का जीवन परिचय।

    अरविंद अरोरा सर का जीवन परिचय।

    एपीजे अब्दुल कलाम का दर्दनाक कहानी।

    Previous Post Next Post